बहराइच: बहराइच में नेपाल सीमा पर बने मदरसे को किया गया सील, अब तक 10 मदरसे हुए सील: संजय मिश्रा, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी
बहराइच जिले के भारत नेपाल सीमा से सटे मदरसों की जांच होने के साथ अवैध रूप से संचालित मदरसों पर कार्रवाई के लिए अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई तहसीलदार व अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की संयुक्त टीम के द्वारा की जा रही है। वही अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि अब तक 10 मदरसों पर सील की कार्रवाई की गई है।