पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय में मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा, राजद वाले आजकल दिन में सपने देख रहे हैं
बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने मंगलवार शाम 6:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए राजद नेताओं पर जमकर हमला बोला है।दिलीप जायसवाल ने कहा कि राजद वाले आज कल दिन में सपना देख रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा की सुने हैं कि राजद का कुछ नेता रात में भी पैदल चलने लगा है। दिलीप जायसवाल ने इशारों हीं इशारों में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को बेचैन आत्मा भी कहा है।