पटना ग्रामीण: IGIMS में रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर ने अपने घर के कमरे में आत्महत्या की, पुलिस कर रही है जाँच
IGIMS में काम करनेवाले युवा डॉक्टर ने मंगलवार शाम करीब 4:00 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृत डॉक्टर का शव उनके कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। मामला मखदुमपुर शिवाजी नगर का है जहां IGIMS के 29 वर्षीय रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है।