पटना ग्रामीण: यारपुर में अंबेडकर सम्मान मार्च को प्रशासन ने रोका, कांग्रेस नेताओं ने किया प्रदर्शन
यारपुर स्थित अंबेडकर भवन से सप्तमूर्ति तक पटना महानगर कांग्रेस एवम् पटना जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा आयोजित "अंबेडकर सम्मान मार्च" को मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे बिहार पुलिस ने रोक दिया। जिसके बाद बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह कार्यकर्ताओं के साथ बीच सड़क पर धरने पर बैठ विरोध प्रदर्शन किया।