नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को बड़ी बैठक बुलाई है। इस बैठक में शामिल होने के लिए तेजस्वी यादव मंगलवार दोपहर 2:00 बजे राजद कार्यालय पहुंचे। मिली जानकारी अनुसार तेजस्वी ने राजद के सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा के लिए विस्तारित बैठक बुलाई है।