सिमडेगा: सलडेगा के महिला कॉलेज में पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण दिया गया
सिमडेगा:- बुधवार को 11:00 झारखंड विधानसभा आम चुनाव-2024 के निमित्त 71- कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र के लिए पोलिंग पार्टियों को महिला कॉलेज सिमडेगा, सलडेगा में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में 612 पोलिंग पार्टी उपस्थिति हुए। इस दौरान मतदान सुविधा केंद्र पोस्टल बैलट के माध्यम से 520 लोगों ने अपना वोट किया।