सिमडेगा: मतदान के लिए हल्दी रंग के चावल देकर किया गया आमंत्रण
मतदाता जागरूकता को लेकर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान महिलाएं ग्रामीणों को हल्दी रंगा चावल देकर 13 मई को मतदान के लिए बूथ में आमंत्रित कर रही हैं। बुधवार को 9 बजे सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र के केरसई एवं कुरडेग प्रखंड में के क्षेत्र में महिलाओं को हल्दी रंगा चावल दिया गया और उन्हें वोट के लिए आमंत्रित किया गया।