सिमडेगा: सिमडेगा के उपायुक्त ने प्रवासी मजदूरों से नागपुरी में की अपील
सिमडेगा:- झारखंड विधानसभा आम चुनाव-2024 में लोकतंत्र की इस महापर्व में अपने मताधिकार का प्रयोग कर एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु बुधवार को 10 बजे जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह-उपायुक्त सिमडेगा अजय कुमार ने सिमडेगा जिले के प्रवासी मजदूर भाई-बहनों से इस चुनाव में आकर अपना वोट करने की अपील की है।