सिमडेगा: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की चुनावी सभा के लिए कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने किया गांधी मैदान का निरीक्षण
आगामी 8 नवंबर को सिमडेगा गांधी मैदान में नेता प्रतिपक्ष सांसद राहुल गांधी की चुनावी जनसभा होना है जिसको लेकर बुधवार को दोपहर 2:00 बजे कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित कई पदाधिकारी ने निरीक्षण कर तैयारी का जायजा लिया ,साथ ही उन्होंने कहा कि सिमडेगा में सभा ऐतिहासिक होगी।मौके पर अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे।