गिरिडीह: डीसी ऑफिस सभागार में उप विकास आयुक्त ने मनरेगा, पीएम आवास, अबुआ आवास और अन्य विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की
डीसी ऑफिस सभागार में उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने शनिवार को 3 बजे तक बैठक कर मनरेगा, पीएम आवास, अबुआ आवास व अन्य विकासात्मक योजनाओं की बारी-बारी समीक्षा बैठक की।इस दौरान उप विकास आयुक्त ने मनरेगा से चल रही योजनाओं की प्रगति में कम काम करने वाले प्रखंडों पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।