गिरिडीह: डुमरी अनुमंडल क्षेत्र से अवैध बालू लदे 7 ट्रैक्टर जब्त, पपरावाटांड एसपी कार्यालय से मिली जानकारी
डुमरी अनुमंडल क्षेत्र से अवैध बालू लदे 7 ट्रैक्टरों को जब्त किया गया। शनिवार को 4 बजे पपरावाटांड एसपी ऑफिस से इसकी जानकारी दी गई। माइनिंग इंस्पेक्टर विश्वनाथ उरांव व निमियाघाट थाना प्रभारी सुमन कुमार ने शनिवार को अभियान चला कर खैराटुंडा के पास अवैध बालू लदे 7 ट्रैक्टरों को जब्त कर थाना ले गयी हालांकि इस दौरान किसी चालक की गिरफ्तारी नहीं हो पाई।