गिरिडीह: महुआ टांड़ की सोनी कुमारी ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महुआ टांड़ निवासी सोनी कुमारी ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। शनिवार को 2 बजे इसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था।बताया गया कि समय रहते उसके ससुराल वालो ने इसे सदर अस्पताल लाया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद इसे आईसीयू में भर्ती किया गया।बताया गया कि सोनू कुमार की पत्नी सोनी कुमारी का माइका झिंझरी मोहल्ला में है।