गिरिडीह: गांडेय के ताराटांड में मथुरासिनी पूजा के लिए माहुरी समाज ने निकाली शोभा यात्रा
गांडेय के ताराटांड पंचायत के भंडारीडीह -मोहलीडीह में शनिवार की सुबह 11 बजे मथुरासिनी पूजा को लेकर माहुरी समाज के द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।यह शोभा यात्रा भंडारीडीह मथुरासिनी पूजा स्थल से शुरू होकर टुंडी -गिरिडीह मुख्य सड़क होते हुए भलपहरी नदी तक गई।जहाँ पंडितों द्वारा विधि विधान के साथ कलशो में जल भराया गया।।