जमुआ रोजगार मेले में 904 युवाओं ने कराया निबंधन, 292 का चयन
ग्रामीण युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से बुधवार को गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड परिसर में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत संयुक्त रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 14 कंपनियों ने भाग लिया। मेले में कुल 904 युवक-युवतियों ने निबंधन कराया, जिनमें 292 अभ्यर्थियों का विभिन्न कंपनियों में चयन हुआ। इनमें से 25 को मौके पर ही नियुक्ति पत्र दिया गया।
डीपीएम जेवियर एक्का ने बताया कि ग्रामीण युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए ऐसे मेले आयोजित किए जा रहे हैं।
मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि संजीत कुमार यादव, बीस सूत्री अध्यक्ष मो. जुनैद आलम, सीओ नरेश वर्मा, जिप सदस्य संजय हाजरा, प्रभा वर्मा, उपप्रमुख रब्बुल हसन रब्बानी, चीना खाना सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं सैकड़ों अभ्यर्थी उपस्थित थे।
#apnagiridihnews #GiridihNews #RojgarMela #गिरिडीह