त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 8.5 किलो मिलावटी मिठाई नष्ट
बगोदर में 10 दुकानों की जांच, छह दुकानदारों को FSSAI लाइसेंस लेने का निर्देश
दीपावली एवं छठ महापर्व को लेकर गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर बगोदर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान 10 दुकानों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। जांच में 8.5 किलो दूषित एवं मिलावटी मिठाई नष्ट कराई गई, जबकि छह दुकानदारों को FSSAI लाइसेंस लेने का निर्देश दिया गया।
टीम ने मिठाई, पनीर, फल-सब्जी और होटलों में स्वच्छता एवं खाद्य गुणवत्ता की जांच की। साथ ही सभी दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने और ग्राहकों को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
#apnagiridihnews #GiridihNews #diwalispecial #दीपावली #dipawali