डहरे सोहराय पर्व पर रांची में निकली भव्य सांस्कृतिक यात्रा, उमड़ा जनसैलाब
डहरे सोहराय पर्व के अवसर पर बुधवार को मोरहाबादी मैदान से अल्बर्ट एक्का चौक तक भव्य सांस्कृतिक यात्रा निकाली गई। पारंपरिक नृत्य, ढोल-नगाड़े और लोकगीतों के साथ निकली यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
इस दौरान दिशुम वीर बाबू देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि सोहराय झारखंड का प्रमुख लोक-सांस्कृतिक पर्व है। यह पशुधन के प्रति कृतज्ञता, प्रकृति प्रेम और हमारी पारंपरिक पहचान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस पर्व में पशुओं को सजाकर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उत्सव मनाया जाता है।
मौके पर महिपाल महतो, जगत पाल महतो, अजीत महतो, हरेंद्र महतो, ऋषि महतो, बसंत कुमार महतो, किरण देवी, पार्वती देवी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
#apnagiridihnews #RanchiNews