मंदिर मंडप से दान पेटी चोरी, ग्रामीणों ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
गिरिडीह जिला अंतर्गत जमुआ थाना क्षेत्र के चांदडीह गांव स्थित सार्वजनिक मंदिर मंडप में बीती रात अज्ञात चोरों ने दान पेटी चोरी कर ली। चोरों ने मंदिर के गर्भगृह में घुसकर भी चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
मंदिर समिति के अध्यक्ष अमित कुमार ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर दोषियों की पहचान और गिरफ्तारी की मांग की है। सूचना पर जमुआ पुलिस एवं इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार दास ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
ग्रामीणों ने क्षेत्र में अवैध जुआ और शराब के कारोबार पर रोक लगाने तथा संदिग्ध गतिविधियों की जांच की भी मांग की है। मंदिर समिति ने प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीण लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेंगे।
#apnagiridihnews #GiridihNews #गिरिडीह #मंदिर #Mandirchori