Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
No video available

प्रहलाद पटेल -जनता को सरकार से भीख मांगने कीआदत पड़ गई है #viralvideo #MadhyaPradesh - #PrahladPatel

Harda, Harda | Mar 4, 2025

MORE NEWS

पोखरनी खाद के लिए परेशान किसान देखे विशेष खबर मिथलेश वैष्णव के साथ

पोखरनी खाद के लिए परेशान किसान देखे विशेष खबर मिथलेश वैष्णव के साथ

Harda, Harda | Aug 3, 2026

कलेक्टर साहब के बंगले के सामने 'चकाचक', जनता के हिस्से 'कीचड़ ही कीचड़'!

हरदा में पेयजल पाइपलाइन कार्य के बाद शहर की कई सड़कों पर कीचड़ और गड्ढों से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, कलेक्टर के सरकारी निवास के सामने सड़क को तुरंत दुरुस्त किए जाने पर शहर में सवाल उठ रहे हैं।

क्या शहर के हर नागरिक को समान गुणवत्ता का काम नहीं मिलना चाहिए?

अपनी राय कमेंट में बताइए। 👇

#Harda #MadhyaPradesh #HardaNews #PublicIssue #RoadSafety PeyjalPipeline LocalNews AnokhaTeer

कलेक्टर साहब के बंगले के सामने 'चकाचक', जनता के हिस्से 'कीचड़ ही कीचड़'! हरदा में पेयजल पाइपलाइन कार्य के बाद शहर की कई सड़कों पर कीचड़ और गड्ढों से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, कलेक्टर के सरकारी निवास के सामने सड़क को तुरंत दुरुस्त किए जाने पर शहर में सवाल उठ रहे हैं। क्या शहर के हर नागरिक को समान गुणवत्ता का काम नहीं मिलना चाहिए? अपनी राय कमेंट में बताइए। 👇 #Harda #MadhyaPradesh #HardaNews #PublicIssue #RoadSafety PeyjalPipeline LocalNews AnokhaTeer

Harda, Harda | Aug 3, 2026

हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.247 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

अनोखा तीर, हरदा। जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हंडिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 किलो 247 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजे के अलावा एक मोबाइल फोन, नकदी और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है। जब्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत 1 लाख 35 हजार 250 रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना हंडिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पैशन प्रो मोटरसाइकिल से अवैध गांजा लेकर आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम जोगा स्थित फॉरेस्ट नाके के पास घेराबंदी कर संदेही रामदिन कलम निवासी लोटिया को पकड़ लिया।

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान सफेद प्लास्टिक के झोले में रखा 2 किलो 247 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 45 हजार रुपये है, बरामद किया गया। इसके अलावा एक एमआई एंड्रॉयड मोबाइल, 250 रुपये नकद तथा पैशन प्रो मोटरसाइकिल (क्रमांक MP47 MF 8732) भी जब्त की गई।

घटनास्थल पर गांजे का वजन कर सीलबंद किया गया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना हंडिया में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20(B) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.247 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार अनोखा तीर, हरदा। जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हंडिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 किलो 247 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजे के अलावा एक मोबाइल फोन, नकदी और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है। जब्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत 1 लाख 35 हजार 250 रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना हंडिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पैशन प्रो मोटरसाइकिल से अवैध गांजा लेकर आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम जोगा स्थित फॉरेस्ट नाके के पास घेराबंदी कर संदेही रामदिन कलम निवासी लोटिया को पकड़ लिया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान सफेद प्लास्टिक के झोले में रखा 2 किलो 247 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 45 हजार रुपये है, बरामद किया गया। इसके अलावा एक एमआई एंड्रॉयड मोबाइल, 250 रुपये नकद तथा पैशन प्रो मोटरसाइकिल (क्रमांक MP47 MF 8732) भी जब्त की गई। घटनास्थल पर गांजे का वजन कर सीलबंद किया गया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना हंडिया में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20(B) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Harda, Harda | Aug 3, 2026

पहले कार्य दिवस पर कलेक्ट्रेट हरदा में राष्ट्रगीत "वंदे-मातरम्" और राष्ट्रगान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन 🇮🇳

#Harda #VandeMataram #JanaGanaMana #Collectorate

पहले कार्य दिवस पर कलेक्ट्रेट हरदा में राष्ट्रगीत "वंदे-मातरम्" और राष्ट्रगान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन 🇮🇳 #Harda #VandeMataram #JanaGanaMana #Collectorate

Harda, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026

महिलाओं की सुरक्षा, बाल विवाह निषेध एवं नशा मुक्ति के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विवेक शर्मा के मार्गदर्शन तथा वन स्टॉप सेंटर प्रशासक श्रीमती सुचिता इक्का के नेतृत्व में सोमवार को जनपद पंचायत हरदा के सभा कक्ष में वन स्टॉप सेंटर, हरदा द्वारा विधि एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी, विदिशा के सहयोग से एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, शासन द्वारा संचालित योजनाओं, कानूनी प्रावधानों तथा नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर प्रशासक श्रीमती इक्का ने वन स्टॉप सेंटर द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र के माध्यम से हिंसा से प्रभावित महिलाओं को परामर्श, निःशुल्क विधिक सहायता, अस्थायी आश्रय, चिकित्सा सहायता एवं पुलिस सहायता एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने महिला हेल्पलाइन 181, आपातकालीन सेवा 112, साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, बाल विवाह निषेध अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों  की जानकारी देते हुए आवश्यकता पड़ने पर इन सेवाओं का उपयोग करने की अपील की। 
 
कार्यक्रम में जन अभियान परिषद से श्री राकेश वर्मा, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग से श्री मयंक काले, पैरा लीगल वालंटियर श्री सुरेंद्र कौर तथा ब्रह्मकुमारी किरण दीदी ने नशा मुक्ति विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने बताया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार और समाज पर भी गंभीर दुष्प्रभाव डालता है। नशे के कारण घरेलू हिंसा, आर्थिक संकट, अपराध तथा सामाजिक विघटन जैसी समस्याओं को बढ़ावा देती है। उन्होने हितग्राहियों से नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का आहवान किया तथा आवश्यकता पड़ने पर नर्मदापुरम् स्थित नशामुक्ति केन्द्र में उपलब्ध़ उपचार एवं परामर्श सेवाओं का लाभ लेने की जानकारी दी।
    
कार्यक्रय के समापन में वन स्टॉप सेंटर केस वर्कर सुश्री रितु राजपूत ने सभी वक्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की महिला हितग्राही परिवार एवं वन स्टॉप सेंटर केसवर्कर सुश्री राजु तंवर एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

Jansampark Madhya Pradesh 
Directorate Women and Child Development, MP Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh 
#Harda #हरदा

महिलाओं की सुरक्षा, बाल विवाह निषेध एवं नशा मुक्ति के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विवेक शर्मा के मार्गदर्शन तथा वन स्टॉप सेंटर प्रशासक श्रीमती सुचिता इक्का के नेतृत्व में सोमवार को जनपद पंचायत हरदा के सभा कक्ष में वन स्टॉप सेंटर, हरदा द्वारा विधि एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी, विदिशा के सहयोग से एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, शासन द्वारा संचालित योजनाओं, कानूनी प्रावधानों तथा नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर प्रशासक श्रीमती इक्का ने वन स्टॉप सेंटर द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र के माध्यम से हिंसा से प्रभावित महिलाओं को परामर्श, निःशुल्क विधिक सहायता, अस्थायी आश्रय, चिकित्सा सहायता एवं पुलिस सहायता एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने महिला हेल्पलाइन 181, आपातकालीन सेवा 112, साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, बाल विवाह निषेध अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी देते हुए आवश्यकता पड़ने पर इन सेवाओं का उपयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में जन अभियान परिषद से श्री राकेश वर्मा, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग से श्री मयंक काले, पैरा लीगल वालंटियर श्री सुरेंद्र कौर तथा ब्रह्मकुमारी किरण दीदी ने नशा मुक्ति विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने बताया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार और समाज पर भी गंभीर दुष्प्रभाव डालता है। नशे के कारण घरेलू हिंसा, आर्थिक संकट, अपराध तथा सामाजिक विघटन जैसी समस्याओं को बढ़ावा देती है। उन्होने हितग्राहियों से नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का आहवान किया तथा आवश्यकता पड़ने पर नर्मदापुरम् स्थित नशामुक्ति केन्द्र में उपलब्ध़ उपचार एवं परामर्श सेवाओं का लाभ लेने की जानकारी दी। कार्यक्रय के समापन में वन स्टॉप सेंटर केस वर्कर सुश्री रितु राजपूत ने सभी वक्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की महिला हितग्राही परिवार एवं वन स्टॉप सेंटर केसवर्कर सुश्री राजु तंवर एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh Directorate Women and Child Development, MP Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh #Harda #हरदा

Harda, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026

प्रहलाद पटेल -जनता को सरकार से भीख मांगने कीआदत पड़ गई है #viralvideo #MadhyaPradesh - #PrahladPatel - Harda News