बीना: ग्राम पंचायत बेसरा कसोई के गांव में मोरम का अवैध खनन, एसडीएम बोले कार्रवाई करेंगे
Bina, Sagar | Oct 5, 2025 रिफाइनरी के आसपास रिफाइनरी विस्तार के नाम से भारी मात्रा में खनन किया जा रहा था।जिसके बाद पुलिस बार प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई भी की थी। उसके बावजूद भी कंपनियां खनन करने से बाज नहीं आ रही। ताजा मामला ग्राम पंचायत बेसरा कसोई का है जहां पर बिना अनुमति एक गांव में मशीन लगाकर मोरम का अवैध खनन किया जा रहा है और मोरम का डंपरों की मदद से परिवहन जारी है।