बीना: आगासोद थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़, पुलिस ने मामला दर्ज किया
Bina, Sagar | Oct 5, 2025 16 वर्षीय किशोरी को आरोपी विगत 6 महीने से परेशान कर रहा था। डर की वजह से किशोरी ने परिजनों को कुछ भी नहीं बताया। लेकिन जब किशोरी झांकी देखने गई थी तभी रास्ते में आरोपी ने छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद परिजन शनिवार को बीना थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी । वहीं पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी पृथ्वी सिंह पर मामला दर्ज किया है।।