बीना: क्षत्रिय समाज के लोगों ने सर्वोदय चौराहे पर किया प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की चेतावनी दी
Bina, Sagar | Oct 4, 2025 सागर जिले की सुर्खी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जयसिंहनगर का नाम परिवर्तित करने की घोषणा कुछ दिनों पहले प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव ने की थी। जिसको लेकर क्षत्रिय समाज में आक्रोश है। नाराज क्षत्रिय समाज के लोग नरसिंह मंदिर में बैठक के बाद नारेबाजी करते हुए पैदल नरसिंह मंदिर से सर्वोदय चौराहे पहुंचे और और तहसीलदार को ज्ञापन सोपा है।