बीना: सर्वोदय चौराहा सहित नगर में सीसीटीवी कैमरों का स्टोरेज बंद, अपराधियों को पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती
Bina, Sagar | Oct 4, 2025 बिना नगरीय क्षेत्र में पुलिस विभाग के द्वारा अपराधों की रोकथाम हेतु दर्जनों सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिसकी निगरानी सीसीटीवी कंट्रोल रूम में पदस्थ जवानों के द्वारा की जाती है। सीसीटीवी कैमरा पुलिस की तीसरी आंख के रूप में काम करता है। लेकिन कई दिनों से चंद कैमरो को छोड़कर बड़ी संख्या में कैमरे बंद पड़े हैं। और कैमरो का स्टोरेज पूरी तरह से बंद है।