बीना: स्टेशन रोड वॉशिंग साइड में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जीआरपी ने मर्ग कायम किया
Bina, Sagar | Oct 5, 2025 जीआरपी को देर रात सूचना मिली थी। की स्टेशन रोड वॉशिंग साइड में अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर जीआरपी प्रधान आरक्षक राकेश नरवरिया एवं आरक्षक जसवंत पहुंच गए और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को सिविल अस्पताल के मोर्चरी रूम में रखवाया है और मृतक की फोटो आसपास के थाना क्षेत्र भेजी है जिससे मृतक की पहचान की जा सके।