बांसगांव: परिहस्थी गांव के सामने नहर में मिला अज्ञात शव, सूचना के बाद पहुंची गगहा पुलिस
गोरखपुर जनपद के गगहा थाना क्षेत्र के परिहस्थी गांव के पास बहने वाली नहर में सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सोमवार को दिन में ग्रामीणों ने नहर के अंदर शव को देखा जिसकी जानकारी तत्काल स्थानीय गोला थाने की पुलिस को दिया। मोके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया और शव की शिनाख्त में जुट गई है।