चित्तौड़गढ़ के गाडरीखेड़ा निवासी ओंकारलाल गाडरी ने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर 45 वर्षीय पुत्र रतनलाल गाडरी की गुमशुदगी में बरामदगी की मांग की। ज्ञापन के अनुसार, 28 जून 2026 की रात करीब 7:30 बजे रतनलाल निजी खेत में कुएं पर गया था। 8:30 बजे परिजन को नहीं मिला।