श्री सांवलिया धाम आश्रम मुंगाणा में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का शुभारंभ, परम पूज्य श्रद्धेय महामंडलेश्वर श्री चेतनदासजी महाराज के सान्निध्य में दो दिवसीय आयोजन, 29 जुलाई को उमड़ेगा विशाल श्रद्धालु सैलाब
चित्तौड़गढ़। श्री सांवलिया धाम आश्रम, मुंगाणा में परम पूज्य श्रद्धेय महामंडलेश्वर श्री चेतनदासजी महाराज के सान्निध्य में आयोजित होने वाले भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। महोत्सव के प्रथम दिन गुरु चरण पूजन, भजन-संध्या, संत प्रवचन तथा विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया।
आश्रम परिसर को आकर्षक सजावट से सजाया गया है। श्रद्धालुओं के लिए विशाल पांडाल, भोजन-प्रसादी, पेयजल, चिकित्सा, पार्किंग और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। आयोजकों के अनुसार 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के मुख्य आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की स�