हसनपुर: हसनपुर गांव रामपुर भूड़ में बनी बियर व देशी शराब की दुकान हटवाने की मांग को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन #jansamasya
ठंडी बियर की दुकान पर अवैध रूप से देसी शराब बेचे जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने वहां से दुकान हटवाये जाने को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर भूड़ में सोमवार की सुबह सैकड़ो महिला पुरुष सड़क पर उतर आये तथा गांव में खुली ठंडी बीयर की दुकान को हटवाये जाने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।