हसनपुर: हैबतपुर बंजारा रोड पर हसनपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान 2 क्विंटल अफीम डोडा के साथ 3 लोगों को किया गिरफ्तार
हसनपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान पिकअप से 2 कुंतल अफीम डोडा पोस्ता समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। अफीम डोडा पोस्ता की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है। रविवार की रात कोतवाली पुलिस हैबतपुर बंजारा मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान खाली पड़ी प्लास्टिक में उन्हें पिकअप खड़ी हुई दिखाई दी तो उन्होंने वहां पहुंचकर उसकी तलाशी ली।