#संविधान_दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय गुना में किया गया संविधान की प्रस्तावना का वाचन
म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष श्री अमिताभ मिश्र की अध्यक्षता में जिला न्यायालय गुना में दिनांक 26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अन्य न्यायाधीशगण द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में श्री अमिताभ मिश्र प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा उपस्थित न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं अधिवक्तागण को भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकार एवं मौलिक कत्र्तव्यों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही उपस्थित जनसमूह को भारतीय संविधान में प्रदत्त शक्तियों के बारे मे विस्तार से बताया गया।
उक्त अवसर पर श्री राधाकिशन मालवीय जिला न्यायाधीश एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना के द्वारा भारतीय संविधान के विभिन्न प्रावधानों के बारे मे बताया जाकर उपस्थित जनसमूह को संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया गया। उक्त कार्यक्रम में श्री राकेश कुमार जैन विशेष न्यायाधीश, जिला न्यायाधीश श्री राघवेन्द्र भारद्वाज, श्रीमती सोनाली शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री मधुलिका मुले सहित अन्य न्यायाधीशगण, अधिवक्ता संघ गुना के अध्यक्ष,जिला विधिक सहायता अधिकारी, लीगल एड डिफेंस कांउसेल्स अधिवक्तागण, न्यायिक कर्मचारीगण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
बजरंगगढ में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
संविधान दिवस के अवसर पर म. प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष श्री अमिताभ मिश्र के मार्गदर्शन में श्री राधाकिशन मालवीय सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना एवं श्री सर्वेश चतुर्वेदी जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा ओमकार कॉलेज बजरंगगढ गुना में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
शिविर के माध्यम से श्री राधाकिशन मालवीय जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,गुना द्वारा ओमकार कॉलेज में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों को संविधान दिवस के महत्व एवं संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकार एवं मौलिक कत्र्तव्यों के बारे में बताया जाकर मौलिक कत्र्तव्यों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।
शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा विद्यार्थियों को संविधान के प्रस्तावना के बारे मे विस्तार से बताया गया एवं संविधान निर्माण के संकलन के बारे मे भी बताया जाकर विद्यार्थियों को नालसा एवं सालसा की विभिन्न योजनाओं के बारे मे जानकारी दी जाकर लाभांवित किया गया।
खाद्य सुरक्षा के संबंध में जिला खाद्य अधिकारी के साथ बैठक संपन्न
म. प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष श्री अमिताभ मिश्र के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा खाद्य सुरक्षा पर आयोजित किए जाने वाले जागरूकता कार्यक्रमों के संबंध मे बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में खाद्य अधिकारी गुना के साथ चर्चा कर बताया गया कि राज्य प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता, साफ सफाई आदि के संबंध में फूड वेण्डर्स, हॉकर्स एवं होटलों में खाने पीने की उचित व्यवस्था, साफ-सफाई का निरीक्षण किया जाएगा साथ ही आमजन को खाद्य सुरक्षा के बारे मे जागरूक किया जाएगा। जिस हेतु खाद्य विभाग से नामांकित अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा जिनके समन्वय से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना द्वारा जिले में खाद्य जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उक्त बैठक में श्री नवीन जैन, जिला खाद्य सुरक्षा निरीक्षक, श्री सर्वेश चतुर्वेदी जिला विधिक सहायता अधिकारी उपस्थित रहे।
#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Department of Law & Legislative Affairs, Madhya Pradesh
Guna, Madhya Pradesh | Nov 27, 2026