#गुना - व्यवहार न्यायालय के न्यायाधीशगण एवं प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य आरोन में आयोजित हुई समन्वय बैठक
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)आरोन सुश्री मंजूषा खत्री द्वारा कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आरोन के न्यायालय कक्ष में अनुविभाग स्तरीय समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता व्यवहार न्यायाधीश श्री बीएस सोलंकी द्वारा की गई। बैठक में अनुविभाग आरोन के राजस्व विभाग,पुलिस,नगरपालिका,जनपद,विद्युत,स्वास्थ्य,महिला बाल विकास विभाग सहित उपपंजीयक एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री एलपी तिवारी इस बैठक में सम्मिलित हुए। बैठक में स्थानीय स्तर पर न्यायपालिका एवं कार्यपालिका के बीच समन्वय एवं कार्यों के प्रभावी क्रियान्वय से जुड़े बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा इस बैठक में की गई।
बैठक में न्यायाधीशगण द्वारा सिविल प्रकरणों में शासकीय भूमि के हित सरंक्षण एवं पट्टे की भूमि के संबध में प्रचलित सिविल दावों में शासन का पक्ष समय सीमा में रखने की बात कही गई। शासकीय अधिवक्ता द्वारा प्रचलित प्रकरणों में की जा रही कार्यवाही की जानकारी दी गयी। साथ ही सीएमओ नगरपरिषद आरोन को प्रभारी अधिकारी के रूप में प्रकरणों में शीघ्र जवाब दावा प्रस्तुत किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
न्यायधीश श्री भरत परमार द्वारा लोक अदालत के चिन्हित प्रकरणों के नोटिसों की विधिवत तामीली सूचना कराने एवं अनावेदकों की उपस्थिति सुनिश्चित किये जाने हेतु थाना प्रभारी आरोन को निर्देशित किया गया।
बैठक में श्री भरत परमार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड आरोन, सुश्री मंजूषा खत्री अनुविभागीय अधिकारी आरोन, तहसीलदार आरोन श्री धीरेंद्र गुप्ता,थाना प्रभारी आरोन श्री रविन्द्र सिकरवार, सीईओ जनपद श्री गौरव यादव, सीएमओ आरोन श्री दिनेश सोनी, बीएमओ श्री अविनाश रघुवंशी,उपपंजीयक आरोन एवं श्री एल.पी तिवारी अध्यक्ष अभिभाषक संघ आरोन सहित खण्ड स्तरीय विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh