चांडिल: चौका मोड़ पर खुदी सर्विस रोड से लोग परेशान, जाम की समस्या
चौका थाना क्षेत्र के चौका मोड़ पर चौका से रांची जाने वाली सर्विस रोड को खोदकर छोड़ दिए जाने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है।खोदे गए हिस्से में बारिश का पानी भर जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित है।सड़क बंद होने से रांची जाने वाले वाहन कांड्रा मार्ग से रांग साइड होकर बड़ामाटांड़ और फिर चौका थाना के पास एनएच 33 पर चढ़ रहें है। इससे चौका मोड़ पर जाम लग रहा है।