घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी में बीएसएनएल ऑफिस के पास बिजली पोल के बॉक्स में लगी आग, क्षेत्र में बिजली सप्लाई हुई ठप
घोड़ाडोंगरी में गुरुवार को बीएसएनल ऑफिस के पास बिजली के पोल के बॉक्स में आग लग गई। जिससे बॉक्स जलकर खाक हो गया। बॉक्स जल जाने के कारण क्षेत्र में बिजली सप्लाई ठप हो गई। वही मोहल्ले वालों ने आग लगने की सूचना बिजली विभाग को दी। जिस पर बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सुधार कार्य शुरू कर दिया। सुधार कार्य के बाद बिजली सप्लाई शुरू होगी।