घोड़ाडोंगरी: सारनी में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा ग्रीष्मकालीन खेल शिविर का किया गया शुभारंभ
सारनी में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा बुधवार को ग्रीष्मकालीन खेल शिविर का शुभारंभ किया गया। सारनी के फुटबॉल ग्राउंड में एक माह तक ग्रीष्मकालीन खेल शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें बच्चों कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, कराटे सहित अन्य खेलों का प्रशिक्षण दिया। जाएगा शिविर में राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय कोच द्वारा बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।