घोड़ाडोंगरी: मेढ़ापानी गांव में युवती ने जहर खाकर आत्महत्या का किया प्रयास, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
घोड़ाडोंगरी तहसील के मेढ़ापानी गांव में बुधवार को एक युवती ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार मेढ़ापानी गांव में एक 18 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।