बिहटा में मुख्य सड़क पर जाम की समस्या के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करते हुए देखा गया। तीन से चार किलोमीटर की दूरी तक सड़क के दोनों और गाड़ियों की लंबी कतार लगी रही। लोगों ने बताया कि लगातार जाम की समस्या कई दिनों से बन रही है। जिसे लेकर लोग काफी परेशान हैं। मामला शनिवार की रात्रि 9:45 के करीब की है।