चकरनगर: सीईआईआर पोर्टल से बरामद गुम मोबाइल, चकरनगर पुलिस ने युवक को खोजकर सौंपा
मैच खेलते समय गुम हुआ इंडोराइड मोबाइल चकरनगर पुलिस ने पोर्टल की मदद से बरामद कर लिया। ग्राम नगला कडोरी निवासी जितेंद्र सिंह का मोबाइल 22 जून को मैच खेलते समय कहीं गिर गया था। तकनीकी माध्यम से किए गए प्रयासों के बाद शनिवार दोपहर 3 बजे मोबाइल बरामद कर प्रार्थी जितेंद्र सिंह को सौंप दिया गया।मोबाइल मिलने पर उन्होंने पुलिस का आभार जताया है।