हज़ारीबाग: पहलगाम आतंकी हमले के चश्मदीद इंद्रपुरी चौक निवासी शांतनु सेन ने साझा की आपबीती, कहा- घटना मानवता को शर्मसार करने वाली
पहलगाम आतंकी हमले के चश्मदीद शांतनु सेन ने बताया कि घटना से एक घंटे पहले ही वे होटल से निकले थे। उन्होंने कहा कि इलाके में डर और सन्नाटा है, टूरिस्ट स्पॉट खाली हो चुके हैं। पाकिस्तान के खिलाफ स्थानीयों में गुस्सा है। भारत सरकार की निशुल्क यात्रा व्यवस्था की सराहना की और सुरक्षा के कड़े इंतजामों की जानकारी दी।