हज़ारीबाग: हजारीबाग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकालकर की पहलगाम आतंकी हमले की निंदा
हजारीबाग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में मसाल जुलूस निकाला। विधायक प्रदीप प्रसाद सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आतंकवादियों और उन्हें शरण देने वाले देशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा, अब समय आ गया है कि भारत ऐसे हमलों का करारा जवाब दे।