हज़ारीबाग: हजारीबाग में पूर्व सैनिकों ने कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि, पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया
हजारीबाग में पूर्व सैनिकों ने कैंडल मार्च निकालकर पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। पैगोडा चौक से झंडा चौक तक निकले मार्च में पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए गए। पूर्व सैनिकों ने कहा कि वर्दी उतारी है, पर देशभक्ति अब भी जिंदा है। केंद्र से पाकिस्तान को करारा जवाब देने की मांग की गई।