हज़ारीबाग: आयुष्मान भारत योजना में जुलाई से भुगतान बंद, हजारीबाग और रामगढ़ के अस्पतालों का 40 करोड़ रुपये बकाया
आयुष्मान भारत योजना का पैसा अस्पतालों को नहीं मिल रहा है. हजारीबाग और रामगढ़ जिले के अस्पताल संचालकों ने बुधवार को दोपहर दो बजे प्रेसवार्ता कर जानकारी दी है. अस्पताल संचालकों की मानें तो हजारीबाग और रामगढ़ के अस्पतालों का लगभग 40 करोड़ रुपये से अधिक बकाया है. वहीं पूरे झारखंड में 250 करोड़ रुपये जुलाई महीने से बकाया चल रहा है.