करछना: धरवारा स्थित जीएस अकैडमी विद्यालय में मिशन शक्ति के तहत एक दिन के लिए प्रधानाचार्य बनी आठवीं की छात्रा आस्था उपाध्याय
सोमवार को करछना क्षेत्र के धरवारा गांव स्थित जीएस अकैडमी विद्यालय में पढ़ने वाली कक्षा आठवीं की छात्र आस्था उपाध्याय को एक दिन के लिए प्रधानाचार्य बनाया गया। विद्यालय के प्रबंधक विनय कुमार सिंह तथा थाना प्रभारी अनूप कुमार सरोज ने उन्हें पदभार ग्रहण कराया। एक दिन की प्रधानाचार्य के रूप में आस्था उपाध्याय ने पदभार ग्रहण करने के बाद छात्रों से संवाद किया।