करछना: नैनी स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री ने की शिरकत
रविवार को करछना के नैनी स्थित एक गेस्ट हाउस में भाजपाइयों के द्वारा आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्म पाल सिंह विशिष्ट अतिथि भाजपा की राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी व प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष और सांसद गीता वाक्य रही। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को मुख्य अतिथि ने संबोधित किया।