शेखपुरा: शेखपुरा में सोमवार को आयोजित इंटरमीडिएट की परीक्षा हुआ शांतिपूर्ण संपन्न , दोनों पाली में 137 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
सोमवार को आयोजित इंटरमीडिएट की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। दूसरे दिन आयोजित परीक्षा में दोनों पाली में कुल 137 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। प्रथम पाली 75 एवं दूसरी पाली 62 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में अंग्रेजी एवं दूसरी पाली में हिंदी परीक्षा आयोजित की गई। सभी परीक्षार्थी को प्रवेश के पूर्व सघन तलाशी ली गई।