शेखपुरा: विश्व कैंसर दिवस को लेकर सदर अस्पताल शेखपुरा में जागरूकता कार्यक्रम 10 फरवरी तक कैंसर को लेकर होगा विशेष स्क्रीनिंग
विश्व कैंसर दिवस को लेकर सदर अस्पताल शेखपुरा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मौके पर सदर अस्पताल में आने वाले मरीजों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। इसके साथ ही 4 फरवरी से 10 फरवरी तक कैंसर स्क्रीनिंग को लेकर कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर एक जागरूकता रथ को भी क्षेत्र में रवाना किया गया।