कुम्हेर: ग्राम पंचायत बिरहरू में अवैध शराब बेचने वालों पर ₹11 हजार का लगाया जुर्माना, कड़ी कार्रवाई की दी चेतावनी
ग्राम पंचायत बिरहरू में शराबबंदी को लेकर ग्रामीणों की ओर से लिए गए सामूहिक निर्णय का असर अब दिखाई देने लगा है। वीती रात्रि गांव में एक व्यक्ति को शराब बेचते हुए पकड़ा गया। पंचायत के फैसले के अनुसार उस पर 11 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया गया। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही ग्राम पंचायत में ग्रामीणों की पंचायत आयोजित कर गांव में पूर्ण शराबबंदी का निर्णय लिया गया था