सागर नगर: नगर निगम कार्यालय के सामने डिवाइडर से टकराई, कार और डिवाइडर हुआ क्षतिग्रस्त
सागर शहर के नगर निगम कार्यालय के सामने तेज रफ्तार कार डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार कार सिविल लाइन से तीन मडिया की ओर जा रही थी, इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई जिससे कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया वहीं डिवाइडर भी क्षतिग्रस्त हुआ है, दो लोगों को हलकी चोटे आई हैं।