सागर नगर: म्युनिसिपल परिसर मे 4 युवकों ने किशोर पर कटर से किया हमला, गंभीर घायल
म्युनिसिपल स्कूल के बाहर मंगल सिंह बघेल पानी पुरी का ठेला लगाते हैं। उनकी दुकान पर 16 साल का पारस काम करता है मंगलवार शाम को पारस म्युनिसिपल स्कूल परिसर के अंदर लगे हेडपंप पर पानी भरने गया था, इसी दौरान वहां चार युवक मिले उन्होंने पैसे मांगे पैसे देने से मना करने पर चारों युवकों ने पारस को पकड़ कर उसकी जेब में रखे पैसे छीन लिए और कटर से हमला कर भाग गए।