सागर नगर: सागर के थाना मोती नगर क्षेत्र में रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को, डायल-112/100 सेवा ने परिजन से मिलाया
जिला सागर के थाना मोती नगर के अंतर्गत न्यू बस स्टैंड के पास एक 10 वर्षीय बालक मिला है, जो घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल सागर जिले के मोती नगर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।