सागर नगर: सागर में तिसाला पूजा की तैयारी शुरू महिलाओं ने नाका बांधे, शीतला माता मंदिर में प्रसादी भोग लगाया
सागर के जवाहरगंज वार्ड के भीतर बाजार इलाके से 29 जुलाई को निकाले जाने वाली शहर की प्रसिद्ध तिसाला बड़ी पूजा रथ यात्रा की तैयारी चल रही है, 10 दिन पहले से ही कार्यक्रम शुरू हो गए हैं महिलाओं ने पांचवें दिन सातवीं धार यानी जल छोड़कर नाका बाँधने की रस्म पूरी की। शीतला माता मंदिर में प्रसादी भोग लगाया गया।