सागर नगर: पुरव्याऊ काली तिगड्डा पर क्षेत्रीय स्वास्थ्य संचालक डॉक्टर ज्योति चौहान ने ऊर्जा क्लिनिक का शुभारंभ किया
फैमिली प्लैनिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया अपनी 75वीं वर्षगांठ देश में मना रहा है,इसी उपलक्ष्य में जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए ऊर्जा क्लिनिक शुरू की गई है। इसी क्रम में सागर शहर के पुरव्याऊ काली तिगड्डा पर क्षेत्रीय स्वास्थ्य संचालक डॉक्टर ज्योति चौहान, महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी बृजेश त्रिपाठी ने ऊर्जा क्लिनिक का शुभारंभ किया।